बलिया: 24 अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र
बलिया, अमृत विचार। मिशन रोजगार के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के लिए चयनित प्रवक्ता और सहायक अध्यापकों को आनलाइन पदस्थापन एवं नियुक्ति पत्र वितरित किया। इसमें बलिया के भी शिक्षक शामिल हैं। रविवार को एनआईसी (विकास भवन) में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का संजीव प्रसारण दिखाया गया। वहीं, जनपद के 24 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र का वितरण भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, जिला महामंत्री प्रदीप सिंह एवं जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह ने जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह की उपस्थिति में किया।
चयनित 24 अभ्यर्थियों में 17 प्रवक्ता तथा 7 सहायक अध्यापक सम्मिलित हैं। जिनका पदस्थापन प्रदेश के विभिन्न राजकीय इण्टर कालेज (बालक-बालिका) में किया गया है।
ये भी पढ़ें -लखनऊ: निगोहां में ट्रेन से कटकर युवक ने दी जान
