प्रयागराज: माघ मेले में भक्तों के लिए बनेगी पांच सौ बेड की डारमेट्री
प्रयागराज, अमृत विचार। महाकुंभ के दौरान पहली बार माघ मेले में टेंट सिटी की स्थापना के साथ ही संतों-भक्तों के लिए पांच सौ बेड की डारमेट्री बनाने का काम किया जाएगा। रिहर्सल के तौर पर माघ मेला बसाने की तैयारियों की नगर विकास मंत्री अरविंद शर्मा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये समीक्षा की। इसके अलावा संगम पर वाटर स्पोर्ट्स, स्वच्छ भारत मिशन के तहत सफाई पर फोकस करने की योजना पर विस्तार से चर्चा की गई।
नगर विकास मंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विभागवार तैयारियों की समीक्षा की। अफसरों ने बताया कि पांटून पुलों, चकर्ड प्लेट सड़कों के अलावा विद्युतीकरण, पेयजल, चिकित्सा और सफाई के इंतजामों से जुड़े कार्य सीएम योगी आदित्यनाथ की ओर से निर्धारित तिथि 20 दिसंबर तक पूरे कर लिए जाएंगे।
ये भी पढ़ें -अयोध्या: नींद से जागी खंडासा पुलिस, दर्ज किया किशोरी के अपहरण का केस
