तो जल्द ही Twitter के CEO का पद छोड़ देंगे Elon Musk
कैलिफोर्निया। दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स एलन मस्क (Elon Musk) ने ट्विटर (Twitter) पर पोल शुरू कर यूजर्स से पूछा है कि क्या उन्हें ट्विटर के प्रमुख का पद छोड़ देना चाहिए।
उन्होंने कहा, इस पोल के नतीजों का पालन करूंगा। सुबह 11 बजे तक पोल में 1 करोड़+ यूजर्स ने हिस्सा लिया और 56.3% ने उनके इस्तीफे के पक्ष में वोट डाला।
पिछले कुछ दिनों में ट्विटर पर बदलावों की झड़ी लगाने के बाद इस कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) एलोन मस्क (Elon Musk) ने माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट पर एक पोल शुरू किया है जिसमें यूजर्स से पूछा गया है कि क्या मुझे ट्विटर के प्रमुख के रूप में पद छोड़ना चाहिए?
मस्क ने एक ट्वीट में पूछा, क्या मुझे ट्विटर के प्रमुख के पद से इस्तीफा दे देना चाहिए? मैं इस पोल के नतीजों का पालन करूंगा। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, आगे बढ़ते हुए बड़े नीतिगत बदलावों के लिए मतदान होगा। मैं माफी मांगता हूं। दोबारा ऐसा नहीं होगा।
बता दें कि रविवार को ट्विटर सपोर्ट ने ट्वीट किया था कि हम मानते हैं कि हमारे कई उपयोगकर्ता अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय हैं। हालांकि, हम अब ट्विटर पर कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के मुफ्त प्रचार की अनुमति नहीं देंगे।
Should I step down as head of Twitter? I will abide by the results of this poll.
— Elon Musk (@elonmusk) December 18, 2022
कहा गया कि हम अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्मों और कंटेंट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बनाए गए अकाउंट्स को हटा देंगे, जिसमें फेसबुक, इंस्टाग्राम, मास्टोडन, ट्रुथ सोशल, ट्राइबल, नॉस्ट्र और पोस्ट शामिल है। इसके अलावा ट्विटर ने कहा कि वह अभी भी किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से सामग्री को क्रॉस-पोस्ट करने की अनुमति देता है।
ये भी पढ़ें : फीफा विश्व कप 2022: अर्जेंटीना 36 साल बाद बना विश्व चैंपियन

भारतीय की सोशल नेटवर्किंग साइट KOO का अकाउंट भी किया सस्पेंड
अब एलन मस्क ने भारतीय की सोशल नेटवर्किंग साइट(Koo) पर भी गाज गिरा दी है। कंपनी ने Koo के एक आधिकारिक हैंडल को सस्पेंड कर दिया है।
शुक्रवार को ट्विटर ने कू के ट्विटर हैंडल @kooeminence को सस्पेंड कर दिया। यही नहीं ट्विटर लगातार नियमों का हवाला देते हुए कई बड़े सेलिब्रिटीज और पत्रकारों के अकाउंट को सस्पेंड कर रहा है।
ट्विटर ने हाल ही में न्यूयार्क टाइम्स, वाशिंगटन पोस्ट, सीएनएन के कई पत्रकारों के ट्विटर हैंडर को सस्पेंड कर दिया। इसके बाद से मस्क को लेकर ट्विटर पर ही मुहिम छिन गई है। यूजर्स कह रहे हैं कि जो मस्क पहले फ्री स्पीच की वकालत करते थे, वही अब मनचाहे ढंग से पॉलिसी में बदलाव कर रहे हैं और विरोध करने वालों के अकाउंट सस्पेंड कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें : तालिबान आतंकियों ने पाकिस्तान के आतंकवाद रोधी केंद्र पर कब्जा किया, पुलिसकर्मियों को बनाया बंधक
