लखनऊ: रविकिशन की फिल्म को अनुदान मामले में जांच समिति गठित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार एक्टिविस्ट डॉ नूतन ठाकुर की शिकायत के आधार पर फिल्म बंधु उत्तर प्रदेश, भोजपुरी फिल्म पंडितजी बताई न ब्याह कब होई-2 को गलत ढंग से अनुदान देने के आरोपों की जाँच करवा रही है। यह जानकारी फिल्म निर्माण अधिकारी, उत्तर प्रदेश संजय कुमार अस्थाना ने बीते 15 दिसंबर 2022 की अपनी आख्या में दी है।

नूतन ने कहा था कि इस फिल्म को रु० 82.52 लाख का अनुदान दिया गया किन्तु फिल्म के निर्माता रवि किशन तथा समीर त्रिपाठी द्वारा तमाम आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत नहीं किये गए,साथ ही कई फर्जी अभिलेख भी लगाये गए। निर्मातागण ने नियमानुसार फिल्म के व्यय के न तो बीजक लगाये थे और न फिल्म के 5 प्रमुख अभिनेताओं के उत्तर प्रदेश के निवासी होने के प्रमाणपत्र उपलब्ध नहीं कराये थे। निर्माताओं ने 2 अलग-अलग चार्टर्ड अकाउंटेंट से फिल्म के कुल लागत के दो अलग-अलग प्रमाणपत्र भी उपलब्ध कराये थे।

उन्होंने मामले में एफआईआर दर्ज कराये जाने तथा अनुदान वापस लेने की मांग की थी। अस्थाना ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि इस संबंध में 16 जुलाई 2022 को जाँच समिति गठित की गयी जो अभी लंबित है।

ये भी पढ़ें -UP के सीएम योगी आदित्यनाथ का निर्देश, प्रदेश में सर्दी से बचाव का करें पुख्ता इंतजाम

संबंधित समाचार