चीन में 'जीरो कोविड' नीति में दी छूट के बीच बढ़े संक्रमण और मौत के मामले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीजिंग। चीन के स्वास्थ्य प्राधिकारियों ने कोविड-19 से दो और मरीजों की मौत होने की जानकारी दी। दोनों मरीजों की मौत राजधानी बीजिंग में हुई। चीन ने अपनी सख्त ‘‘जीरो कोविड’’ नीति में कुछ छूट दी है जिसके बाद देशभर में संक्रमण और मौत के मामले बढ़े हैं। 

चीन ने चार दिसंबर के बाद से कोविड-19 से किसी की मौत न होने का दावा किया था जबकि अनौपचारिक खबरों में संक्रमण के मामले बढ़ने की बात कही गयी थी। दो और मरीजों की मौत के साथ राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने पिछले तीन साल में कोविड-19 से 5,237 लोगों के जान गंवाने की जानकारी दी है और संक्रमण के मामलों की संख्या 3,80,453 बतायी है जो अन्य प्रमुख देशों से कहीं कम है।

 चीन के स्वास्थ्य प्राधिकारी केवल उन्हीं लोगों को कोविड-19 मृतकों की सूची में जोड़ते हैं जिनकी सीधे संक्रमण की वजह से मौत हुई तथा उन्हें मधुमेह और दिल की बीमारी नहीं थी। वहीं, कई अन्य देशों में ऐसा नहीं है। चीनी अधिकारियों ने यह घोषणा तब की है जब कुछ लोगों ने कोरोना वायरस से मौत के मामले बढ़ने की जानकारी दी है। 

संबंधित समाचार