India vs Bangladesh : दूसरा टेस्ट भी नहीं खेलेंगे कप्तान रोहित शर्मा, वनडे मैच के दौरान हुए थे चोटिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ढाका। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान उंगली में लगी चोट से पूरी तरह उबरने में विफल रहे हैं और बांग्लादेश के खिलाफ गुरुवार से शुरु होने वाले दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच में उनकी उपलब्धि पर संदेह है। टेस्ट श्रृंखला से पहले खेली गी एकदिवसीय श्रृंखला के दूसरे मैच में क्षेत्ररक्षण के दौरान उनका बायां अंगूठा चोटिल हो गया था। भारतीय टीम एकदिवसीय श्रृंखला 1-2 से हार गई थी। भारत ने केएल राहुल की अगुवाई में चटगांव में खेला गया पहला टेस्ट मैच 188 रन से जीता था रोहित चोट के उपचार के लिए मुंबई पहुंच गये थे।

 Image

बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, रोहित दूसरे टेस्ट मैच के लिए अभी ढाका नहीं पहुंचे हैं। उनकी हथेलियों में सूजन है और वह दर्द महसूस कर रहे हैं। इस बात की संभावना कम है कि वह टेस्ट मैच खेलें। भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर लगातार दूसरी बार विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी।  राहुल ने पहले टेस्ट के बाद कहा था कि रोहित की मौजूदगी पर एक-दो दिन में फैसला होगा। इस टेस्ट के बाद भारत को घरेलू सरजमीं पर श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीमित ओवर की श्रृंखलाओं मे खेलना है ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला का आयोजन फरवरी-मार्च में होगा। 

दूसरे वनडे के दौरान चोटिल हुए थे रोहित
रोहित शर्मा भारत-बांग्लादेश वनडे सीरीज के दूसरे वनडे के दौरान चोटिल हो गए थे। बांग्लादेशी पारी के 9वें ओवर में उनके अंगूठे में चोट लगी थी। इस मुकाबले में वे चोट के बाद भी खेलने उतरे थे और 8वें नंबर पर 28 बॉल पर 51 रनों की पारी खेली थी।

ये भी पढ़ें :  IND vs NZ : भारत दौरे पर नहीं आएंगे कप्तान केन विलियमसन और मुख्य कोच गैरी स्टीड, जानिए वजह 

संबंधित समाचार