सुल्तानपुर: कांग्रेस नेता नौशाद खान की सड़क हादसे में मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, सुल्तानपुर। कांग्रेस के शहर अध्यक्ष नौशाद खान उर्फ खान बाबा की सोमवार की देर शाम एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उनकी मौत से हर कोई स्तब्ध है। कोतवाली नगर के पलटन बाजार निवासी नौशाद (42) सोमवार की शाम गोसाईगंज अंतर्गत कही निमंत्रण में गए थे। 

नौशाद के बड़े भाई व सभासद सज्जाद खान ने बताया कि लौटते समय गोसाईगंज थाना क्षेत्र के टांटिया नगर चौराहे के उनकी स्कार्पियो वाहन को किसी डंपर ने टककर मार दी। हादसे में मौक़े पर ही उनकी मौत हो गई। घटना से कांग्रेसियों में शोक की लहर हैं। हर कोई उनके घर शोक संवेदना प्रकट करने पहुंच रहा हैं। नौशाद ईरिक्शा चालकों की मदद के लिए हमेशा सड़क पर उतरकर संघर्ष करने के लिए जाने जाते है।

यह भी पढ़ें:-बस्ती में दो फर्जी शिक्षकों की सेवा समाप्त, वेतन की होगी वसूली

संबंधित समाचार