शाहजहांपुर: परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र सिंह से सम्मान पाकर गदगद हुए सैनिक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शहीद जदुनाथ सिंह के गांव खजुरी में आयोजित समारोह में हुए शामिल शहीद की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

कलान/शाहजहांपुर, अमृत विचार। अमर शहीद नायक जदुनाथ सिंह के पैतृक गांव खजुरी में शहीद दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र सिंह यादव पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले शहीद और परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इससे पहले ग्रामीणों ने परमवीर चक्र विजेता को फूलामाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

इस मौके पर परमवीर चक्र विजेता श्री यादव ने कहा कि नायक जदुनाथ का योगदान सदैव याद किया जाएगा। पश्चात भुजा सिंह मान सिंह शिक्षा एकेडमी नई बस्ती धर्मपुर पहुंचे, जहां काफी संख्या में मौजूद युवाओं ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। पश्चात शहीद दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक सैनिकों को सम्मानित किया।

साथ ही कवियों को भी सम्मानित किया। इस दौरान स्कूल के नन्हें मुन्ने बच्चों द्वारा सास्कृतिक कार्यक्रम एव राष्ट्रीय गीतों की ध्वनि से स्कूल प्रांगण गूंज उठा। यहां बतौर मुख्य अतिथि परमवीर चक्र विजेता योगेन्द्र यादव ने कहा कि भारत देश एक ऐसा देश है, जिसे माता का दर्जा दिया जाता है।

भारता माता की रक्षा करना हर व्यक्ति का पहल धर्म है। युवा ही देश की धरोहर हैं। अच्छी शिक्षा ग्रहण कर प्रदेश व देश की उन्नति में योगदान करें, तभी भारत देश की तरक्की होगी। पश्चात उन्होंने अपने जीवन की कहानी सुनाई तो मौजूद लोगों के आंसू छलक आये। इस मौके पर चौ. विनोद यादव ने कहा कि शहीदों की नगरी शाहजहांपुर तहसील कलान की जनता काफी समय से इस घड़ी का इंतजार कर रही थी, आज सबकी इच्छा पूर्ण हुई।

एकेडमी के सस्थापक सुखराम यादव ने सभी अतिथियों का आभार जताया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य धर्मेन्द्र यादव, भूपेंद्र यादव, ओमशरण यादव,  विजय मोहन मिश्रा, अनिल कुमार, अशोक यादव, प्रधान श्याम बाबू सिंह, आरपी सिंह, रविन्द्र सिंह, जगदीश सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन भानू सक्सेना व विनोद चौधरी ने किया।

ये भी पढ़ें - शाहजहांपुर: स्मैक समेत तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने किया चालान

संबंधित समाचार