शाहजहांपुर: सीएमओ समेत छह स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित, अस्पताल में भर्ती
शाहजहांपुर, अमृत विचार। जिला अस्पताल का कोरोना वार्ड सीएमओ ऑफिस बन गया है। क्योंकि सीएमओ सहित छह स्वास्थ्य कर्मचारियों की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आई है। सभी को जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड एल टू में भर्ती कराया गया है। गुरुवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आई तो महकमे में हड़कंप मच गया। …
शाहजहांपुर, अमृत विचार। जिला अस्पताल का कोरोना वार्ड सीएमओ ऑफिस बन गया है। क्योंकि सीएमओ सहित छह स्वास्थ्य कर्मचारियों की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आई है। सभी को जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड एल टू में भर्ती कराया गया है।
गुरुवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आई तो महकमे में हड़कंप मच गया। इसके बाद कोरोना नोडल अधिकारी ने भी बुखार की शिकायत होने पर कोरोना टेस्ट कराया तो उनकी रिपोर्ट भी पाॅजिटिव आई। इसी के साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में जिला क्षय रोग अधिकारी, आईडीएसपी इंचार्ज, जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम भी कोरोना संक्रमित निकले हैं। जबकि इससे पहले राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के मैनेजर, चिकित्सा विभाग के स्टोर इंचार्ज सहित कई कर्मचारी पहले से ही कोरोना पाॅजिटिव आ चुके हैं। यह सभी लोग जिला अस्पताल के एल टू में भर्ती हैं। वहीं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी भी होम क्वारंटाइन हैं।
इस कारण पुराना वार्ड बन गया है सीएमओ ऑफिस
शाहजहांपुर में सीएमओ, डिप्टी सीएमओ नोडल कोराना, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम भी पॉजिटिव निकले हैं। इससे पहले अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर, डिप्टी सीएमओ स्वास्थ्य विभाग के स्टोर इंचार्ज भी पॉजिटिव आ चुके हैं।।
कांट और मिर्जापुर में दरोगा सहित छह कोरोना पाॅजिटिव, 24 घंटे के लिए थाना सील
कांट। कोरोना वैश्विक महामारी का असर अब जिले में पूरी तरह से दिखाई देने लगा है। सदर थाने के बाद अब कोरोना ने थाना कांट को भी चपेट में ले लिया है। थाना कांट के एक दरोगा और एक सिपाही की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद थाना परिसर में सैनिटाइज का छिड़काव किया गया और फिर थाने को 24 घंटे के लिए सील कर दिया गया। कोरोना पाॅजिटिव आए दरोगा और सिपाही को नवोदय विद्यालय में बनाए गए सेंटर में क्वारंटाइन किया गया है।
बता दें कि कांट थाने के स्टाफ की जांच के लिए 27 जुलाई को सैंपल लिए गए थे, जिनकी शुक्रवार को रिपोर्ट आई। जिसमें एक दरोगा और एक सिपाही की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई। वहीं मिर्जापुर थाने के दो दरोगा और एक सिपाही व एक होमगार्ड की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। इससे पहले भी चार पुलिसकर्मी कोरोना पाॅजिटिव आ चुके हैं। मिर्जापुर थाने को भी 24 घंटे के लिए सील कर दिया गया है।
“डाक्टरों के साथ ही स्टाफ के कई लोगों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। मेरी भी रिपोर्ट पाॅजिटिव निकली है। कोविड-19 नियमों का पूरी तहर से पालन किया जाएगा।” -डाॅ. एसपी गौतम, सीएमओ
