बरेली : उबलती चाय के भगोने में गिरा मासूम, गंभीर रूप से झुलसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। लोग अकसर जाने अनजाने में बच्चों को गैस चूल्हे के आस पास बैठा देते हैं और चूल्हा चालू रख देते हैं। जो बहुत ही घातक साबित हो सकता है। कई बार इससे हादसे हो चुके हैं।

ऐसा ही एक मामला बरेली के मथुरापुर से सामने आया है। जहां एक बच्चा चारपाई पर खेल रहा था। चारपाई के बगल में रखे गैस चूल्हे पर भगोने में चाय उबल रही थी।

तभी बच्चा खेलते-खेलते भगोने में गिर गया। जिससे बच्चा बुरी तरह झुलस गया। जब बच्चा चिल्लाया तो परिवार के लोगों ने जाकर देखा तो बच्चा भगोने गिरा हुआ था। घबराए परिजनों ने आनन फानन में बच्चे को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

थाना सीबीगंज के मथुरापुर की रहने वाली अंजू ने बताया कि मंगलवार सुबह वह बर्तन धो रही थी। इसी बीच उसका एक साल का बेटा नैतिक कमरे में पड़ी चारपाई पर खेल रहा था।

चारपाई के बगल में रखे गैस चूल्हे पर चाय बन रही थी। चारपाई पर खेलते खेलते नैतिक भगोने में गिर गया। उसके रोने की आवाज सुनकर वह कमरे में गई तो हैरान रह गई।

नैतिक भगोने में गिरकर झुलस चुका था। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है।

ये भी पढ़ें : बरेली को सेफ सिटी बनाने की तैयारी पूरी, महिलाएं होंगी सुरक्षित

संबंधित समाचार