बहराइच: बिलावल भुट्टो का पुतला जलाकर ग्रामीणों ने दर्ज कराया विरोध, जानें मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, मुर्तिहा, बहराइच। देश के प्रधानमंत्री पर पाक विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर गांव के लोग भी नाराज हैं। मंगलवार को सभी ने जुलूस निकाल कर पाक विदेश मंत्री का पुतला जलाया। साथ ही पाकिस्तान जैसे देश पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध लगाने की मांग की।

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने बीते सप्ताह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। इसको लेकर भाजपा के साथ आम लोगों में नाराजगी है। मंगलवार को बलहा विधान सभा के उर्रा बाजार के प्रेम नगर चौराहा पर लोग एकत्रित हुए। यहां पर सभी ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए जुलूस निकाला। इसके बाद सभी ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री का पुतला जलाया। 

भाजपा नेता अरविंद गुप्ता और अनिल गुप्ता ने कहा कि आतंकी देश पाकिस्तान के लोग अनाब शनाब बयान बाजी कर रहे हैं। लेकिन वहां पल रहे आतंकियों पर कोई कार्यवाई नहीं की जा रही है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय संगठन को आतंकी देश पर अंकुश लगाना चाहिए। इस दौरान राम नरेश गुप्ता, सियाराम निगम, विकास, दुर्गा प्रसाद, सुरेश शर्मा, सुरेंद्र कुमार, नीरज, प्रवीण गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-मेरठ: प्रेमिका के घर पहुंचे प्रेमी की जमकर धुनाई, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

संबंधित समाचार