बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल आवश्यक : आलोक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, पूरा बाजार, अयोध्या। प्रभा पब्लिक स्कूल रामपुर सरधा में आयोजित चौथे वार्षिक खेल प्रतियोगिता में बच्चों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित व विद्यालय के संरक्षक ओम प्रकाश सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेल आवश्यक है। 

वहीं प्रबंधक भूपेंद्र सिंह भूप ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल के आयोजन से बच्चों की प्रतिभा में निखार आता है। बालिका रेस में कक्षा सात की पलक प्रथम, अंशिका पाल द्वितीय, श्रद्धा गुप्ता व एंजेल सिंह तृतीय, जबकि बालक वर्ग की रिले रेस में कक्षा आठ के हर्षित सिंह प्रथम, उत्कर्ष पांडे द्वितीय, विवेक विश्वकर्मा तृतीय स्थान पर रहे। फ्रॉग जंप में नर्सरी के सम्राट पांडे, विजय गौड़ व दिशांत द्विवेदी को क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार दिया गया।

बेस्ट परेड में लाइफ हाउस के कैप्टन मनीष धुरिया को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर जेपी सिंह, प्रधान संघ के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सूर्यवंशी अंकुर, ब्लॉक महामंत्री प्रधान संघ, अनूप वर्मा, अमन सिंह, रामायण पांडे, दिनेश तिवारी, माही शुक्ला, मोनिका यादव, अनिरुद्ध मिश्र, कुलदीप मिश्र सहित क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-छत्तीसगढ़: नारायणपुर में दो पक्षों के बीच हुए विवाद की घटना की कराई जाएगी जांच

संबंधित समाचार