बरेली: रक्षाबंधन पर दौड़ेंगी 280 बसें, बिना मास्क वाले नहीं कर सकेंगे यात्रा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रक्षाबंधन पर यात्रियों की सुविधाओं और उन्हें बेहतर सफर मुहैया कराने के लिए रोडवेज ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। बरेली और रुहेलखंड डिपो से करीब 280 बसों को दौड़ाया जाएगा। रक्षाबंधन से दो दिन पहले मिनी लाकडाउन की वजह से यात्रियों के कम निकलने की उम्मीद है। इसकी वजह से अनुबंधित …

बरेली, अमृत विचार। रक्षाबंधन पर यात्रियों की सुविधाओं और उन्हें बेहतर सफर मुहैया कराने के लिए रोडवेज ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। बरेली और रुहेलखंड डिपो से करीब 280 बसों को दौड़ाया जाएगा। रक्षाबंधन से दो दिन पहले मिनी लाकडाउन की वजह से यात्रियों के कम निकलने की उम्मीद है। इसकी वजह से अनुबंधित बसों को फिलहाल रोकने का फैसला लिया गया है। यह बसें तैयार खड़ी रहेंगी। जरूरत पड़ने पर इनका भी संचालन किया जाएगा।

रुहेलखंड डिपो के एआरएम भुवनेश्वर कुमार ने बताया कि रक्षाबंधन से छह अगस्त तक सभी कर्मचारियों की छुट्टी निरस्त कर दी गई है। यदि कोई आवश्यक कार्य होने पर ही छुट्टी स्वीकृत की जाएगी। एक बस में यात्रियों को सीटों के बराबर ही बैठाया जाएगा। बिना मास्क वाले यात्रियों को यात्रा की अनुमति प्रदान नहीं की जाएगी। हर यात्री के पास सैनेटाइजर होना भी आवश्यक कर दिया है। भुवनेश्वर कुमार ने बताया कि हर यात्री को बस में बैठाने से पहले उसके हाथों को पूरी तरह से सैनेटाइज कराया जाएगा। हर यात्रा के बाद बसों को भी सैनेटाइज कराने का फैसला लिया गया है।

रोडवेज में बढ़ जाएगी एमएसटी की वैधता
रोडवेज ने एमएसटी की यात्रा वैधता बढ़ाने को फैसला लिया है। इसके तहत लॉकडाउन में जितने दिन तक रोडवेज बसें बंद रही हैं। उतने दिनों की वैधता को अगले महीनों में समायोजित किया जाएगा। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक एसके बनर्जी ने बताया 22 मार्च से लगे लॉकडाउन की बजह से बड़ी संख्या में लोग एमएसटी में बैलेंस होने के बावजूद यात्रा नहीं कर पाए। इन लोगों को राहत देने के लिए नई व्यवस्था बनाई गई है। इसके तहत यात्री सूचना देकर एमएसटी की शेष वैधता का फिर से उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए कार्डधारक को एमएसटी के साथ एक फार्म भर बस अड्डे पर जमा कराना होगा। इसके बाद वह विशेष अवधि का यात्रा वैधता प्रमाणपत्र ले सकते हैं।

संबंधित समाचार