बरेली: नोडल अधिकारी ने कोरोना की रोकथाम पर चिकित्सकों संग की वार्ता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। जिले में बढ़ते कोरोना के मामले से शासन-प्रशासन की नींद उड़ी हुई है। पिछले दिनों 67 वें स्थान से चौथे स्थान पर आया बरेली ने सभी को चौंका दिया है। इसको लेकर औद्योगिक विकास आयुक्त और अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य के बाद अब शुक्रवार को नोडल अधिकारी नवनीत सहगल पीजीआई के डाक्टरों की …

बरेली,अमृत विचार। जिले में बढ़ते कोरोना के मामले से शासन-प्रशासन की नींद उड़ी हुई है। पिछले दिनों 67 वें स्थान से चौथे स्थान पर आया बरेली ने सभी को चौंका दिया है। इसको लेकर औद्योगिक विकास आयुक्त और अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य के बाद अब शुक्रवार को नोडल अधिकारी नवनीत सहगल पीजीआई के डाक्टरों की टीम लेकर शहर पहुंचे। जहां उन्होंने कोविड एल-3 अस्पताल में तीनों मेडिकल कालेजों के प्रिंसिपल और चिकित्सकों के साथ कोविड की रोकथाम के लिए बातचीत की। इस दौरान जिलाधिकारी नितीश कुमार, एसएसपी भी मौजूद रहे।

शुक्रवार सुबह बरेली पहुंचते ही नवनीत सहगल का काफिला सीधे पीलीभीत बाइपास रोड स्थित कोविड एल-3 अस्पताल में पहुंचा। जहां उन्होंने कोविड के भर्ती मरीजों के बारें में जानकारी हासिल की। इसके बाद उनके साथ आए पीजीआई के विशेषज्ञ चिकित्सकों, बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर डा.केशव अग्रवाल, रोहिलखंड मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा.चंद्रमोहन, एसआरएमएस के प्राचार्य डा.एसपी गुप्ता, राजश्री मेडिकल कालेज के मेडिकल सुप्रीडेंट और अन्य चिकित्सकों व स्टाफ के साथ जिले में बढ़ रहे कोरेाना संक्रमण मरीजों पर अंकुश लगाने के लिए बातचीत की। बैठक में नई उपचार प्रणालियों पर भी चिकित्सकों के साथ वार्ता की गई।

संबंधित समाचार