आज का राशिफल। 21 दिसंबर, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष

आज बच्चों के भविष्य को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। गलत लोगों के साथ संबंध न रखें। धर्म-कर्म को लेकर आपके मन में अनास्था उत्पन्न हो सकती है। नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या होगी। स्वास्थ्य समस्या को लेकर परेशानी होने की सम्भावना है।

वृष

आज ज्यादा लाभ कमाने के चक्कर में नैतिकता से समझौता न करें। आप अपनी दिनचर्या में बदलाव कर सकते हैं। पुरुष जातकों को महिलाओं से मदद मिलेगी। सभी कार्यों में सफलता मिलने से आप उत्साहित रहेंगे। बच्चे पढ़ाई के प्रति काफी निष्ठावान रहेंगे।

मिथुन

आप जिस काम की काफी समय से योजना बना रहे थे उसे आज शुरू कर सकते हैं। तकनीक में आप काफी धन खर्च कर सकते हैं। रुके कार्यों में गति आने से आपको लाभ होगा। मन की उलझनें दूर होगी। विद्यार्थियों को शिक्षकों की काफी अच्छी मदद मिलेगी।

कर्क

आज अपने खर्चों पर नियन्त्रण रखें। अहंकार को अपने ऊपर हावी न होने दें अन्यथा आपके संबंध प्रभावित हो सकते हैं। शेयर और निवेश में सावधानी रखें। लव लाइफ में अभाव महसूस होगा। आपको महत्वपूर्ण कार्यों में रुकावटों का सामना करना पड़ेगा।

सिंह

आज फाइनेंस संबंधी परेशानियों को दूसरों से साझा न करें। माता-पिता की सलाह की अवहेलना न करें। हास्य-व्यंग्य पर गम्भीर प्रतिक्रिया देने से बचें। यदि आप नया काम शुरू करना चाह रहे हैं तो आपको अपनी योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है।

कन्या

आज भाग्य का भरपूर साथ मिलने वाला है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते काफी रोमांटिक रहेंगे। आपकी संवादशैली काफी आकर्षक रहेगी। रचनात्मक क्षमता का कारोबार में लाभ मिलेगा। ऑफिस में अधिकारी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे।

तुला

आज आपके मित्र आपसे कुछ अपेक्षायें रखेंगे। जिन्हें आपको पूरा करना पड़ेगा। जहां आवश्यकता न हो वहां बातें न करें। पाचन संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। दोस्तों के सहयोग से आपको प्रोजेक्ट्स में लाभ मिलेगा।

वृश्चिक

आज साझेदारी के कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। जो काम किसी अभाव के कारण शुरू नहीं कर पा रहे थे वो आप शुरू कर लेंगे। प्रेमी जन को डेट पर लेकर जा सकते हैं। सहकर्मियों के कार्यों में नुक्स निकालने से आपकी आलोचना हो सकती है।

धनु

आज व्यवसाय में अपेक्षित लाभ मिलने के आसार कम हैं। शारीरिक कष्ट सम्भव है। शत्रु आपका काम बिगाड़ने का प्रयास करेंगे। जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। विद्यार्थी अपने भविष्य को लेकर थोड़े आशंकित रहेंगे।

मकर

आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अटके हुए काम शुरू होने के योग बन रहे हैं। परिवार में सौहार्द का वातावरण रहेगा। दोस्तों से आपको धन लाभ प्राप्त होगा। व्यवसाय में नए संपर्क विकसित हो सकते हैं। जॉब में आपको उच्च पद मिल सकता है।

कुंभ

आज युवाओं को नए प्रेमी मिल सकते हैं। बच्चों और परिवार के साथ समय बितायेंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतरीन रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको पुराने अनुभवों का लाभ मिलेगा। उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। पुरानी चिन्ता दूर होगी।

मीन

आज कार्यक्षेत्र में आपको थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। परिवार में कलह का माहौल रहेगा। जमा पूंजी अनावश्यक कार्यों में खर्च हो सकती है। अपने निर्णय पर कायम रहें। दूसरों की मदद करने से पीछे न हटें।