देहरादून: परिवहन निगम ने 12 अक्षम कर्मचारियों को किया जबरन रिटायर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। परिवहन निगम की ओर से अक्षम कर्मचारियों को जबरन रिटायर करना शुरू किया जा रहा है। दो दिन में 12 ऐसे कर्मचारियों को रिटायर करने से निगम कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। परिवहन निगम ने अनिवार्य सेवानिवृत्ति (सीआरएस) का आदेश जारी किया था। इसके तहत 84 कर्मचारी चिन्हित किए गए थे।

इसमें एक लिपिक, 69 ड्राइवर, 14 कंडक्टर ऐसे थे जो कि अक्षम हैं। वह अपने पद के सापेक्ष काम नहीं कर सकते हैं। इन सभी को परिवहन निगम कर्मचारी सेवा नियमावली-2015 के विनियम 37(क) के तहत अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जा रही है। इनमें से 70 को निगम ने नोटिस जारी कर दिया था। नोटिस की मियाद तीन माह थी, जो कि अब पूरी होने लगी। 

पिछले दो दिन में परिवहन निगम ने देहरादून, टनकपुर और नैनीताल मंडल में 12 अक्षम कर्मचारियों को जबरन रिटायर कर दिया है। बाकी के नोटिस की मियाद भी 22 दिसंबर तक पूरी हो रही है, जो कि 23 दिसंबर को जबरन रिटायर कर दिए जाएंगे। अकेले देहरादून मंडल में ही 30 अक्षम में से नौ को जबरन रिटायर कर दिया गया है।

किस मंडल में कितने कर्मचारी होंगे जबरन रिटायर
 
मंडल    लिपिक    ड्राईवर    कंडक्टर    कुल योग
देहरादून    01    27    11    39
नैनीताल    00    23    02    25
टनकपुर    00    19    01    20
कुल    01    69    14    84

संबंधित समाचार