आज का राशिफल: 01 अगस्त 2020

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष- आज का दिन शुभ रहेगा। अधिक धन कमाएंगे। भाग्य साथ देगा। जीवनसाथी से संबंध बिगड़ सकते हैं। इसलिए सावधान रहें। आपको अपने संतान से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा । कुछ मानसिक परेशानी रहेगी। वृष- आज वाहन चलाते हुए, सड़क पर चलते हुए तथा कार्य करते हुए सतर्कता बरतें। आज का दिन निवेश करने …

मेष- आज का दिन शुभ रहेगा। अधिक धन कमाएंगे। भाग्य साथ देगा। जीवनसाथी से संबंध बिगड़ सकते हैं। इसलिए सावधान रहें। आपको अपने संतान से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा । कुछ मानसिक परेशानी रहेगी।

वृष- आज वाहन चलाते हुए, सड़क पर चलते हुए तथा कार्य करते हुए सतर्कता बरतें। आज का दिन निवेश करने के लिए शुभ नहीं है। वाद विवाद से बचें। किसी अशुभ समाचार से निराशा हो सकती है।

मिथुन- आज जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। जमा पूंजी को बढ़ाने के लिए श्रेष्ठ है। व्यापार पर निवेश के लिए शुभ नहीं है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। खाने पीने के मामले में सावधान रहें।

कर्क- आज का दिन विद्या में सफलता प्राप्ति के लिए श्रेष्ठ है। नौकरी करने वाले लोग अपना कार्य पूर्ण आत्म विश्वास के साथ करेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके मन में प्रसन्नता व उत्साह बना रहेगा।

सिंह- आज सामाजिक उत्सव में भाग लेंगे। व्यापारी लोग अपने व्यापार में उन्नति के उद्देश्य से किसी लंबी यात्रा पर जाएंगे। खिलाड़ी लोग सम्मान या पदक प्राप्त करेंगे।

कन्या- आज के दिन तनाव और समस्याओं से निजात पा लेंगे। कोई नया वाहन खरीदेंगे या अपने माता पिता से धन प्राप्त कर सकते हैं। जमा पूंजी में वृद्धि के लिए दिन उत्तम है।

तुला- आज का दिन आत्मविश्वास की बढ़ोतरी होगी। आपके द्वारा लिया गया एक कठिन निर्णय आपसे कड़ी मेहनत करवाएगा। संतान से भी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक- आज आप जोश और हिम्मत से कुछ असाधारण कार्यों में अपना हाथ डालेंगे। वाहन खरीदने की योजना स्थगित कर दें। जीवन साथी से संबंध किसी विवाद के कारण तनावग्रस्त हो सकते हैं।

धनु- आज सप्ताह का सर्वश्रेष्ठ दिन है। मान-सम्मान प्राप्त करेंगे। और लाभ होने की संभावनाएं हैं। यह समय व्यापार में निवेश करने के लिए शुभ है। सभी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लिए जाएं तो अच्छा रहेगा।

मकर- आज आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा। जीवनसाथी से संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। वाद विवाद से बचें स्वास्थ्य व निवेश कार्य के लिए शुभ नहीं रहेगा।

कुंभ- आय व व्यय समान रहेगा। आज का दिन आपकी आय और व्यापार के लिए समान्य रहेगा। लंबी यात्रा रद्द होगी। यदि आप घर खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इसे स्थगित रखें।

मीन- आज चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। महत्वपूर्ण लोगों से सहयोग प्राप्त होगा माता के स्वास्थ्य का समुचित रूप से ध्यान रखें। जीवनसाथी के नाम पर संपति प्राप्त हो सकती है।