बरेली: 80 स्कूलों ने नहीं भरा यू-डाइस, मान्यता रद्द की कार्रवाई तय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूलों में से अधिकांश ने अभी तक यू-डाइस कोड के प्रपत्रों को नहीं भरा है। ऐसे स्कूलों को विभाग ने अब आखिरी चेतावनी जारी की है। विभाग ने यू-डाइस न भरने वाले स्कूलों की मान्यता रद्द करने का फैसला लिया है। यू-डाइस न भरने वाले स्कूलों …

बरेली, अमृत विचार। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूलों में से अधिकांश ने अभी तक यू-डाइस कोड के प्रपत्रों को नहीं भरा है। ऐसे स्कूलों को विभाग ने अब आखिरी चेतावनी जारी की है। विभाग ने यू-डाइस न भरने वाले स्कूलों की मान्यता रद्द करने का फैसला लिया है। यू-डाइस न भरने वाले स्कूलों में शहर के कुछ बड़े स्कूलों के नाम भी शामिल है।

जिला परियोजना, सर्व शिक्षा अभियान की ओर से जिले के सभी स्कूलों को 30 जून तक ऑनलाइन यू-डाइस भरने के आदेश दिए थे। लेकिन 80 स्कूलों ने विभाग के आदेश को टाल दिया। इसके बाद विभाग ने स्कूलों को एक और मौका देते हुए 30 जुलाई को एक आखिरी नोटिस जारी किया है। जिसमें 31 जुलाई तक सभी यू-डाइस न भरने वाले स्कूलों को मौका दिया गया।

मगर वह स्कूलों पर इस आदेश का भी कोई असर नहीं हुआ। बीएसए विनय कुमार ने बताया कि यू-डाइस प्रपत्र न भरने वाले स्कूलों के बारे में माना जा रहा है कि यह स्कूल अब संचालित नहीं है। ऐसे में इन स्कूलों की मान्यता रद्द करने की कार्रवाई शुरू की जा रही है।
शहर के एसआर इंटरनेशल समेत अन्य बड़े स्कूल भी शामिल यू-डाइस न भरने वाले स्कूलों में शहर के एसआर इंटरनेशल स्कूल, स्वीट एंजिलस स्कूल, सफदर हुसैन मुस्तफा बैगम मांटेसरी स्कूल, श्री विष्णु लाल सदन, चिल्ड्रन पब्लिक प्राइमरी स्कूल, हिना पब्लिक स्कूल समेत अन्य कई स्कूल भी शामिल है।

संबंधित समाचार