बरेली: अगस्त में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। लाकडाउन खुलने के बाद जुलाई माह में बैंकों में कामकाज ने कुछ गति पकड़ी थी। लेकिन अगस्त में एक बार फिर रफ्तार सुस्त होने वाली है। बैंक कर्मियों के लिए अगस्त महीना छुट्टियों से भरा रहेगा। क्योंकि 11 दिन बैंक बंद रहेंगी। इस तरह महीने में बचे सिर्फ 19 दिन ही कामकाज …

बरेली, अमृत विचार। लाकडाउन खुलने के बाद जुलाई माह में बैंकों में कामकाज ने कुछ गति पकड़ी थी। लेकिन अगस्त में एक बार फिर रफ्तार सुस्त होने वाली है। बैंक कर्मियों के लिए अगस्त महीना छुट्टियों से भरा रहेगा। क्योंकि 11 दिन बैंक बंद रहेंगी। इस तरह महीने में बचे सिर्फ 19 दिन ही कामकाज वाले होंगे। इन्हीं दिनों में ग्राहक भी अपने लेनदेन कर सकेंगे। बैंक में अवकाश की शुरूआत 1 अगस्त हो जाएगी।

बैंक अधिकारियों के मुताबिक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने छुट्टियों की एक सूची जारी की है। जिसमे एक अगस्त यानी शनिवार को बकरीद की वजह से बैंकों में अवकाश रहेगा। दो अगस्त को रविवार है और फिर तीन अगस्त को रक्षाबंधन पर छुट्टी रहेगी। इसके बाद आठ अगस्त को दूसरे शनिवार और नौ को रविवार का अवकाश रहेगा।

12 अगस्त को जन्माष्टमी है और 15 को स्वतंत्रता दिवस, 16 अगस्त को रविवार का अवकाश होगा। 22 और 23 अगस्त को फिर चौथे शनिवार और रविवार का अवकाश रहेगा। अंत में 30 अगस्त को रविवार का अवकाश है। इसी दिन मोहर्रम भी है। बैंक अधिकारी यह भी मान रहे हैं कि मोहर्रम की तिथि एक दिन आगे या पीछे हुई तो एक और छुट्टी 29 या 31 अगस्त को बढ़ सकती है।

संबंधित समाचार