बरेली: मंगलसूत्र गिरवी डालकर दरोगा को दी रिश्वत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। विवाहिता को ससुरालियों ने मारपीट के बाद मायके से 50 हजार की नगदी और मोटरसाईकिल लाने की मांग की। महिला जब ससुरालियों की शिकायत करने के लिए चौकी पर पहुंची तो पुलिस ने कार्रवाई करने के लिए पैसे की मांग कर दी। उसके बाद पीड़िता ने अपना मंगलसूत्र गिरवी रखकर दरोगा को …

बरेली, अमृत विचार। विवाहिता को ससुरालियों ने मारपीट के बाद मायके से 50 हजार की नगदी और मोटरसाईकिल लाने की मांग की। महिला जब ससुरालियों की शिकायत करने के लिए चौकी पर पहुंची तो पुलिस ने कार्रवाई करने के लिए पैसे की मांग कर दी। उसके बाद पीड़िता ने अपना मंगलसूत्र गिरवी रखकर दरोगा को पैसे दिए। उसके बाद भी पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसएसपी कार्यालय में शिकायत करने के बाद अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

जिला बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र के खुखड़ी बराई गांव निवासी नीलम पुत्री राम सिंह ने बताया कि उसकी शादी 7 अप्रैल 2015 को कैंट थाना क्षेत्र के क्यारा गांव निवासी सुखपाल पुत्र गनपत से हुई थी। आरोप है कि ससुराल के बाद लोग शादी के बाद से ही कम दहेज मिलने से नाखुश थे। उसके बाद वह उसके साथ मारपीट कर मायके से पैसे और बाइक लाने का दबाव बना रहे थे।

आरोप है कि पिछले दिनों ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की और मायके से पैसे और बाइक न लाने की बात कहते हुए घर से निकाल दिया। महिला उसके बाद परेशान होकर बभिया चौकी पर तहरीर लेकर गई। ससुरालियों पर कार्रवाई की मांग उठाई। आरोप है कि एक दरोगा ने रिपोर्ट दर्ज करने के नाम पर उससे पैसे की मांग की। पैसे न होने पर दरोगा ने कई दिन तक उसे टहलाया और रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

इस पर महिला ने मजबूरन अपना मंगलसूत्र गिरवी डालकर दरोगा को 700 रुपये अपने भाई अमर सिंह के हाथ भिजवाए। इसके बावजूद महिला की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। गुरुवार को महिला अपने भाई के साथ एसएसपी आफिस पहुंची और शिकायती प्रार्थना पत्र देकर ससुरालियों और दरोगा पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने महिला को जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

संबंधित समाचार