शाहजहांपुर: गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होगा जीएफ का छात्र आंजनेय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। जी एफ कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र आंजनेय मिश्रा का चयन 26 जनवरी को दिल्ली में कर्तव्य पथ पर होने वाली गणतंत्र दिवस परेड के लिए हुआ है। प्राचार्य डॉ. मोहम्मद तारिक ने बताया कि कालेज के एमएससी प्रथम वर्ष के छात्र आंजनेय मिश्रा को पहली जनवरी से 31 जनवरी तक होने वाली गणतंत्र दिवस परेड के लिए आमंत्रित किया गया है।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: बहादुरगंज-मंडी पार्किंग स्थलों पर दुकानदारों का कब्जा, कब्जामुक्त कराने के लिए सौंपा ज्ञापन

आंजनेय मिश्रा इस दौरान नई दिल्ली में लगने वाले शिविर में प्रतिभाग करेगा।   इस संबंध में भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय से पत्र जारी किया गया है। परेड में कुल चार छात्र-छात्राओं को शामिल किया गया है, जिसमें आंजनेय मिश्रा भी शामिल हैं। प्रशिक्षण के बाद चयनित छात्र 26 जनवरी की गणतंत्र दिवस परेड में शामिल किया जाएगा।

प्राचार्य ने आंजनेय मिश्रा के गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के लिए चयन होने पर हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राजपथ पर गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में शामिल होना छात्र के साथ ही कालेज के लिए भी गर्व का विषय है। महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मोहम्मद शोएब, डॉ. दरख्शां बी, डॉ. कौशर जमाल, डॉ. कहकशां बेगम, डॉ. शबाना साजिद आदि ने भी हर्ष व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: राज्यरानी ट्रेन से टकराकर बाइक सवार की मौत, परिवार में मचा कोहराम

संबंधित समाचार