शाहजहांपुर: राज्यरानी ट्रेन से टकराकर बाइक सवार की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर/रोजा, अमृत विचार। लखनऊ से मेरठ जा रही राज्यरानी सुपर फास्ट ट्रेन से टकराकर बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त बच गया। घटना के बाद करीब बीस मिनट तक ट्रेन खड़ी रही। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: बहादुरगंज-मंडी पार्किंग स्थलों पर दुकानदारों का कब्जा, कब्जामुक्त कराने के लिए सौंपा ज्ञापन

बताया जाता है कि जनपद लखीमपुर खीरी के थाना पसगंवा के गांव सुखवसा निवासी रामकिशोर का 22 वर्षीय पुत्र सचिन अपने किसी मरीज रिश्तेदार को खाना देने बरेली मोड़ स्थित किसी अस्पताल में आ रहा था। गांव के बाहर उसका दोस्त प्रशांत मिल गया उसे भी बाइक पर बेठा लिया। बताते हैं कि दोनों लोग जैसे ही बंद अटसलिया फाटक से बाइक निकाल रहे थे, तभी उसका दोस्त प्रशांत फाटक पर उतर गया था। तभी लखनऊ की ओर से आ रही राज्यरानी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में सचिन आ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।

 घटना की सूचना मिलते ही स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह व हथौड़ा चौकी प्रभारी नीरज कुमार सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान राज्यरानी एक्सप्रेस ट्रेन करीब बीस मिनट तक खड़ी रही। वहीं सचिन की मौत की खबर जैसे ही परिवार वालों को मिली। परिवार में कोहराम मच गया।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: किसानों ने सैकड़ों लावारिस पशुओं को ब्लाक में बंद किया, शाम को छोड़ा

 

संबंधित समाचार