सुल्तानपुर: दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे, 10 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दर्जनभर आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया क्रास केस 

अमृत विचार, लंभुआ/ सुलतानपुर। कोतवाली क्षेत्र के खडुआन निवासी महेंद्र प्रजापति ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि शाम को लगभग छह बजे फुलकी बेचकर घर वापस आ रहा था। गांव के निकट ही पहुंचा था कि गांव के ही अमन गुप्ता, प्रदीप तथा प्रिंस गुप्ता उसे मारपीट कर घायल कर दिए। सूचना पर पुलिस पहुंची तो आरोपियों का घर पूछने लगी। आरोपितों का घर दिखाने पर पुलिस के सामने ही मारपीट पर आमादा हो गए। 

आरोप है कि कुछ ही देर बाद गांव के ही सुनील गुप्ता, प्रिंस गुप्ता, पवन वर्मा, विजय बहादुर, अनिल वर्मा, अरुण एक राय होकर हाथ में लाठी डंडा, ईट गुम्मा लेकर आ गए और मारने के लिए दौड़ा लिए। जान बचाने के लिए घर में घुसा तो वहां भी घुसकर मारे पीटे। इस घटना में महेंद्र प्रजापति, उसकी पत्नी सुनीता, हरि मंगल, सुरेंद्र, रेनू, सुखना को गंभीर चोट आ गई तथा सुनीता व सुरेंद्र बेहोश हो गए। इसके अलावा जाते जाते उक्त लोगों ने घर के सामने खड़ी दो बाइक को भी तोड़ दिया। उधर, दूसरे पक्ष दलित अरुण ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके घर के सामने महेंद्र प्रजापति, सुरेंद्र, अंकित, मंगल प्रसाद आकर जातिसूचक शब्दों की गालियां देने लगे तथा जान से मारने की धमकी देते हुए मारे पीटे। जिसमें उसे तथा उसकी पत्नी रेशमा, चाची सावित्री व मां रीता को चोटे आ गई। 

सूचना के बाद पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और दोनों पक्षों की तहरीर प्राप्त की। कोतवाली प्रभारी शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर दर्जनभर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें -सुल्तानपुर: छात्राओं को Self Defense सिखा रहा ABVP, शोहदों को देंगी मुंहतोड़ जवाब

संबंधित समाचार