मेरठ: खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया दम, कुलपति ने बढ़ाया उत्साह
मेरठ, अमृत विचार। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि में आयोजित वार्षिक खेलकूद स्पर्धा 2022 के दूसरे दिन भी खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दौड़ के अलावा अन्य प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपना लोहा मनवाया।
यह भी पढ़ें- मेरठ: सिवाया में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन
बुधवार को दूसरे दिन प्रतियोगिता का शुभारंभ कुलपति प्रो. केेके सिंह ने किया। उन्होंने, खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद उनका उत्साह बढ़ाया। खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन 200 मीटर लड़कों की दौड़ में लवकेश ने प्रथम स्थान, अनमोल शर्मा ने द्वितीय व तीसरे स्थान पर माधव रहे।
लड़कियों की 200 मीटर की दौड़ में अंजलि वर्मा ने प्रथम, अकांक्षा नागर ने द्वितीय व लावण्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो में रजत बलियान ने प्रथम, प्रभात ने द्वितीय, दीपक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कियों में आकांक्षा नागर पहले, काजल राजवंशी दूसरे व अशमिता तीसरे स्थान पर रही।
15 सौ मीटर लड़कियों की दौड़ में विधुषी ने प्रथम, रिधि ने द्वितीय व सुरिभ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कों में श्यामजी शर्मा ने प्रथम, जाकिर हुसैन ने द्वितीय व अंकेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर में अनमोल शर्मा पहले, लवकेश दूसरे व जाकिर हुसैन तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों में अकांक्षा नागर पहले, रितु दूसरे व हिमांशी तीसरे स्थान पर रही।
कार्यक्रम का संचालन एसोसिएट प्रो. डॉ. विपिन कुमार ने किया। इस मौके पर डॉ. बीआर सिंह, प्रो. आर एन यादव, डॉ. विवेक धामा, डॉ. रविंद्र कुमार, डॉ. पीके सिंह, डॉ. आरएस सेंगर, डॉ. विजेंद्र सिंह, डॉ. रविंद्र कुमार, डॉ. पुष्पेंद्र ढाका, डॉ. कमल खिलाड़ी, डॉ. विपुल ठाकुर, प्रो. पूरन चंद, श्रेया रावत, डॉ. विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- मेरठ: जेल में हुई कहासुनी के बाद दो कैदियों की जंग में हुई मेघराज की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा
