लखनऊ: सेना में भर्ती के नाम पर ठगने वाला गिरफ्तार, खुद को बताता था आर्मी कैप्टन  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार । मिलैट्री इन्टेलीजेन्स की सूचना पर सेना में भर्ती कराने के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी आर्मी कैप्टन को स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) ने गिरफ्तार किया है। आरोपी कैप्टन की वर्दी पहनकर बेरोजगारों को सेना और पुलिस में नौकरी दिलाने का झांसा देता था। उसके बाद पैसे लेकर फरार हो जाता था। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश शुरू कर दी है।

एसटीएफ डिप्टी एसपी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि सेना में भर्ती के नाम पर ठगी की सूचना मिली थी। इस पर एक टीम बनाकर संदिग्ध की तलाश की जा रही थी। बुधवार को पीजीआई अस्पताल के पास पंडित दीन दयाल उपाध्याय पार्क के पास से एक युवक सेना की वर्दी पहन कर घूम रहा था। संदिग्ध दिखने पर टीम ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ किया। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुल्तानपुर के तिवारीपुर निवासी अंकित मिश्रा के रूप में हुई है। 

पूछताछ में अंकित मिश्रा ने बताया कि वह आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिसों के बाहर आर्मी के कैप्टन की वर्दी पहनकर घूमता है। जहां नौकरी के लिए परेशान बेरोजगार नवयुवकों को भारतीय सेना में विभिन्न पदों पर नौकरी दिलाने के नाम पर पैसा लेता है। उसने संतकबीर नगर निवासी बलिराम और एटा निवासी राहुल को नायक पद पर भर्ती के नाम पर पांच-पांच लाख रुपये की मांग की थी। इस पर दोनों से चार लाख 40 हजार रुपये लिए थे। बाकी के बचे हुए पैसे लेने के लिए जाली प्रवेश पत्र बना लिया था। जैसा हर बार अन्य लोगों को पैसे लेते वक्त देता था। अंकित के अनुसार आर्मी के कैप्टन की वर्दी पहनने से लोगों को मुझ पर शक नहीं होता। विश्वास में आकर लोग पैसे दे देते थे। वहीं, पुलिस की वर्दी टोल टैक्स से बचने व रौब जमाने के लिए पहनता हूं।

ये भी पढ़ें -एटा फर्जी एनकाउंटर में यूपी पुलिस का सच आया सामने, छिनेंगे सितारे और अब जायेंगे जेल

संबंधित समाचार