अयोध्या: कभी भी हादसे का सबब बन सकता है खुला ट्रांसफार्मर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, पूराबाजार/ अयोध्या। ब्लाक के कर्मा सकरी पुरवा में लगाया गया ट्रांसफार्मर कभी भी हादसे का सबब बन सकता है। इस ट्रांसफार्मर को तारों से घेरा तक नहीं गया है। वहीं चबूतरे की उंचाई कम होने से भी कभी भी कोई हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर उंचाई पर रखवाने और घेरे जाने की मांग की है।

गांव के लाल बहादुर वर्मा, लव कुश वर्मा, रमेश वर्मा, वंशराज वर्मा, साहबदीन वर्मा, सभापति वर्मा कहते हैं कि गांव के लोगों और बच्चों का आवागमन सड़क पर रहता है और दूसरे गांव के लोग भी इसी सड़क से होकर गुजरते हैं। सड़क के बगल ही ट्रांसफार्मर लगा है। विद्युत विभाग की लापरवाही इस कदर है कि ट्रांसफार्मर जमीन से थोड़ी ऊपर ही लगा दिया गया उसकी ऊंचाई का ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों का कहना है कि कभी भी कोई हादसा हो सकता है। अवर अभियंता रसूलाबाद राकेश प्रसाद ने बताया कि अब तक उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी। अब अति शीघ्र ही ट्रांसफार्मर को सुरक्षित कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें -अयोध्या: एक वर्ष बाद नए स्वरूप में नजर आएगा सोहावल स्टेशन

संबंधित समाचार