बरेली: गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व को लेकर धूमधाम से निकाला गया नगर कीर्तन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सिखों के 10वें गुरु गोविंद सिंह के 356 वें प्रकाश पर्व को लेकर कोहाड़ापरी गुरूद्वारे से विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। यह नगर कीर्तन खालसा बंधू सेवा सोसाइटी के तत्वावधान में निकाला गया। हालांकि कुतुबखाना पुल निमार्ण होने के कारण इस बार मार्ग को बदल दिया गया। प्रेमनगर से शुरू होकर नगर कीर्तन धर्मकाटा, रामजानकी मंदिर  से सलेक्शन प्वांइट होते हुए गुरुद्वारा मॉडल टाउन में समापन हुआ। नगर कीर्तन में पंचप्यारे, बच्चों के रंगारंग कार्यक्रम आदि ने सभी को मंत्रमुग्ध कर लिया। 

इस दौरान संस्था के पदाधिकारियों ने बताया की सभी को गुरु गोविंद सिंह जी के बताए मार्ग पर चलना चाहिए, उन्होंने धर्म की खातिर खुद की कुर्बानी दे दी। आगे कहा कि उन्होंने हमेशा धर्म का साथ दिया। सभी सिख समुदाय के लोगों को उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। पगड़ी धारण करना चाहिए और सभी को अमृत चख कर धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए।

यह भी पढ़ें- आवेदकों के साक्षात्कार के बाद कांग्रेस देगी निकाय चुनाव के प्रत्याशियों को टिकट 

संबंधित समाचार