आवेदकों के साक्षात्कार के बाद कांग्रेस देगी निकाय चुनाव के प्रत्याशियों को टिकट
बरेली, अमृत विचार। निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। अब वह निकाय चुनाव को लेकर इस बार ऐसे प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारने की तैयारियां कर रही है जो सभी तरह से जनता के विश्वास पर खरा उतरें। जिसको लेकर आज जिला कांग्रेस कमेटी के शाहमतगंज चौराहा स्थित जिला कार्यालय पर नगर निकाय, नगर पंचायत, नगर पालिकाओं के चेयरमैन पद के आवेदकों के साथ-साथ नगर पंचायत और नगर पालिकाओं के वार्डों से सभासद पद के आवेदक प्रत्याशियों का साक्षात्कार हुआ।
यह भी पढ़ें- बरेली: फरहत नकवी ने सोशल मीडिया पर की अभद्र टिप्पणी, एक्शन की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
हाईकमान द्वारा आए निर्देशों पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने एक एक कर सभी आवेदक प्रत्याशियों से अलग में बात कर क्षेत्र के बारे में पूरी जानकारी ली, जातिगत समीकरणों के बारे में पूछा, क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की, किस तरह से प्रत्याशी अपना चुनाव लड़ेगा उसका क्या मैनेजमेंट रहेगा उस पर चर्चा की गई ।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलानी ने उसके बाद उपस्थित सभी आवेदक प्रत्याशियों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी नगर निकाय चुनावों को लेकर बहुत ही गंभीर है आप सब लोगों को ज्यादा से ज्यादा जनसंपर्क पर ध्यान देना चाहिए।
उन्होंने कहा पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश में गैर कांग्रेसी सरकारें भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी की सत्ता में रही है इन्हीं लोगों का प्रतिनिधित्व भी नगर पंचायतों, नगर पालिकाओं में रहा है उसके बाद आज स्थिति यह है की सड़कें आज तक नहीं बन पाई, संपर्क मार्ग नहीं बन पाए, स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल स्थिति में है, शिक्षा के क्षेत्र में सभी नगर पंचायतें नगर पालिकाएं पिछड़ी हुई हैं।
आगे कहा कि लोगों को मूलभूत सुविधाएं तक नहीं मिल पा रही है आज बहुत कुछ बदल रहा है परिवर्तन की लहर चल पड़ी है अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सांसद माननीय राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा लगातार लोगों को प्रभावित कर रही है बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं और कांग्रेस पार्टी की ओर देख रहे हैं इसलिए हम सभी का यह कर्तव्य बनता है कि हम सभी लोग मजबूती से अपना चुनाव लड़े कांग्रेस पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत कराएं
उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र की समस्याओं को उठाएं साथ ही जीतने के बाद आप क्या करोगे इसके बारे में विस्तार से अपना लोकल का घोषणा पत्र जारी करें, सभी लोग पूरी ताकत के साथ चुनाव में लग जाए, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी आपको पूरी मजबूती से लड़ायेंगे।
उपस्थित कांग्रेस जनों में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉक्टर केबी त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा, जिला महासचिव सय्यद गुलफाम मियां, जिला महासचिव जिया उर रहमान, जिला कोषाध्यक्ष कमरुद्दीन सैफी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी ब्रह्मानंद शर्मा , रामपाल माली, अरशद अली, डा दत्त राम गंगवार, डॉक्टर सदाकत हुसैन शेख, रियाजुल परधान, उस्मान खां, अलाउद्दीन अंसारी, अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश सचिव जुनैद हुसैन, अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आसिफ अली, जुबैदा बेगम, वजाहत हुसैन, ईदुल हसन, शकील अहमद, युसूफ खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें- बरेली: मजार को हटाए जाने के विरोध में IMC पहुंचा इज्जतनगर रेलवे स्टेशन, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
