बरेली: मजार को हटाए जाने के विरोध में IMC पहुंचा इज्जतनगर रेलवे स्टेशन, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। इज्जतनगर रेलवे स्टेशन पर बनी मजार को हटाए जाने के विरोध में कई संगठन सामने आ चुके हैं। सैयद हजरत नन्हे शाह उर्फ चूहे शाह चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह की मजार को लेकर रेलवे प्रशासन ने इसे हटाने का नोटिस चस्पा कर दिया है। मजार सैकड़ों साल पुरानी बताई जा रही है। जब इस बात का पता आईएमसी पदाधिकारियों को लगा तो भारी संख्या में मजार ना हटाने के विरोध में वह लोग एक दिन इज्जतनगर रेलवे स्टेशन पहुंच गए।

6a9806ae-8b39-4d52-b662-f61075e56cbf

जब इस बारे में रेलवे व पुलिस प्रशासन को पता लगा तो भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। काफी देर वहां अफरा-तफरी का माहौल रहा। मजार को लेकर पदाधिकारियों का कहना है कि यह हिंदू और मुस्लिम दोनों धर्मों के लिए मान्य है और मजार हटाने से लोगों की आस्था को ठेस पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें- बरेली: फरहद नकबी ने सोशल मीडिया पर की अभद्र टिप्पणी, कार्रवाई की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

मेरठ अतुल हत्याकांड : 20 लाख के बीमे और प्रेम संबंध के लिए पत्नी ने रची मौत की खौफनाक साजिश, जांच में हुए कई चौंकाने वाले खुलासे
मानसून सत्र से पहले बोलीं मायावती- संसद में शोर नहीं, जनहित के मुद्दों पर हो बहस; राम मंदिर चढ़ावा मामले का भी किया जिक्र
Monsoon Session 2026 : मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, विधायी एजेंडे पर मंथन; तृणमूल-शिवसेना मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा
Sonam Wangchuk News: संसद मार्च को वांगचुक ने बताया ‘दूसरा स्वतंत्रता आंदोलन’, समर्थकों से की बड़ी अपील
IND vs ZIM T20 Series: जिम्बाब्वे दौरे पर टीम इंडिया के साथ नहीं जाएंगे गौतम गंभीर, BCCI ने VVS लक्ष्मण को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी