कानपुर में बोले मंत्री नंद गोपाल नंदी- देश का बजट विकास का रोडमैप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। भाजपा कानपुर ब्रंदेलखंड क्षेत्र व्यापार प्रकोष्ठ की ओर से रविवार को बजट पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान व्यापारियों ने बजट से संबंधित विचार रखे। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी भी मौजूद रहे। उन्होंने बजट को विकास का रोडमैप व दूरदर्शी बजट बताया। ज्ञान भारती महिला विद्यालय बिरहाना रोड में हुए कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा कि यह बजट विकसित भारत की दिशा में एक ठोस, प्रभावी एवं दूरदर्शी रोडमैप है।

वित्त मंत्री ने हर वर्ग और हर सेक्टर को ध्यान में रखते हुए बजट का प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि यह बजट 140 करोड़ भारतीयों की खुशहाली, समृद्धि और जीवन स्तर में सुधार की गारंटी है। इससे देश के आर्थिक और औद्योगिक विकास को नई रफ्तार मिलेगी तथा भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को गति मिलेगी। यह बजट आत्मनिर्भर भारत, मेक इन इंडिया और स्वदेशी अभियानों को मजबूती देने वाला है। इसके साथ ही स्टार्टअप, एमएसएमई और रोजगार सृजन को प्रोत्साहित करने के लिए आवश्यक आर्थिक संबल प्रदान करता है।

कार्यक्रम में बजट पर चर्चा की अध्यक्षता व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता ने की। संचालन पारस अवस्थी ने किया। इस दौरान भाजपा कानपुर उत्तर जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी, विजय पंडित, अरविंद चतुर्वेदी, किशन स्वरूप मिश्रा, श्याम मोहन दुबे, शेष नारायण त्रिवेदी, पंकज अरोड़ा, रोशन लाल अरोड़ा व मुकुल वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

संबंधित समाचार