लखनऊ: डॉक्टर ने जानबूझकर कुत्ते के बच्चे पर चढ़ा दी कार, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ। राजधानी के आशियाना थाना क्षेत्र में एक डॉक्टर ने जानबूझकर कुत्ते के बच्चे पर अपनी कार चढ़ा दी। इस घटना का सीसी टीवी फुटेज सामने आने के बाद आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वीडियो में एक गली में तीन पिल्लों के साथ एक फीमेल डॉग खेलती हुई दिख रही है। इसी बीच एक कार सवार आता है। कार में ब्रेक लगाते हुए कुछ कहता है। उसके बाद कार आगे बढ़ा देता है। सड़क पर खेल रहे दो कुत्ते के बच्चे कार के नीचे आ जाते हैं। जिसमें से एक की मौके पर ही मौत हो जाती है। जबकि दूसरा बच्चा गाड़ी के पहियों में फंस जाता है।

एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया की पूर्व सदस्य कामना पाण्डेय ने बताया कि घटना की जानकारी होने पर आशियाना थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर कराई गई है। यह एक निर्मम हत्या है। गाड़ी चढ़ाने वाला खुद एक डॉक्टर होते हुए भी ना मेडिकल हेल्प दी ना ही उन्हें किसी डॉक्टर के पास ले गया। इतना ही नहीं मुकेश त्रिपाठी ने जब पुलिस से इस मामले में शिकायत की तो आरोपी ने उन्हें देख लेने की धमकी भी दी।

संबंधित समाचार