लखनऊ: परिवहन मंत्री ने मौरंग मंडी में मारा छापा, मचा हड़कंप
लखनऊ, अमृत विचार। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह आज एक्शन मोड में दिखे। उन्होंने शुक्रवार तड़के राजधानी के आईआईएम रोड, कमता समेत शहीद पथ पर छापा मारा। इस दौरान परिवहन मंत्री ने मौरंग मंडी में छापा मारकर 28 गाड़ियां सीज कराई। जबकि 46 गाड़ियों का चालान किया गया, परिवहन मंत्री के छापे से ट्रक संचालकों में हड़कंप मच गया।
आज परिवहन मंत्री अफसरों को बिना बताए अचानक मौरंग मंडी पहुंच गए। मंत्री के छापे से डरकर मौरंग दलाल और ओवरलोड गाड़ी वाले ड्राइवर मौके से गायब हो गये। दयाशंकर सिंह ने इस दौरान अधिकारियों को ओवरलोडिंग पर कार्रवाई के निर्देश दिए, साथ ही वाहन संचालकों को भी हिदायत दी है। उन्होंने सभी गाड़ियों के कागजों की जांच करने को भी कहा है।
ये भी पढ़ें - गौतमबुद्ध नगर: एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर ठगी, मामला दर्ज
