IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने Sam Curran, 18.50 करोड़ में बिके, तोड़ा Chris Morris का रिकॉर्ड

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी सैम कुर्रन ने इतिहास रच दिया है। सैम कुर्रन को पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपये में पंजाब किंग्स ने खरीद लिया है। सैम कुर्रन आईपीएल में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। सैम कुर्रन की बेस प्राइस दो करोड़ रुपये थी। उन्होंने साउथ अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्हें आईपीएल 2021 सीजन में राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा था।

कैमरन ग्रीन 17.50 करोड़ रुपये में बिके
वहीं कैमरन ग्रीन को मुंबई इंडियंस ने 17.50 करोड़ रुपये की कीमत में खरीद लिया है। ग्रीन आईपीएल नीलामी में बिकने वाले दूसरे सबसे महंगे क्रिकेटर हैं।

चेन्नई ने किया था सैम कुर्रन को रिलीज
सैम कुर्रन ने अब तक आईपीएल में 32 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 337 रन बनाए और 32 विकेट अपने नाम किए हैं। सैम कुर्रन पिछले सीजन तक महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेलते नजर आए थे। सीएसके ने उन्हें रिलीज कर दिया था। 

ये भी पढ़ें :  IPL की पिछली नीलामियों में सबसे महंगे खिलाड़ी कौन रहे हैं? यहां देखिए 

 

संबंधित समाचार