बरेली: धरना स्थल पर किसानों ने मनाया भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्मदिवस, रविवार को करेंगे भूख हड़ताल 

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

बरेली, अमृत विचार। लगभग एक साल का समय होने जा रहा है। इफकों प्रबंधन के खिलाफ किसान वादा खिलाफी को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। आज भी किसानों का धरना जारी रहा। इस दौरान किसानों ने धरना स्थल पर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन को बहुत ही धूमधाम से मनाया। 

ये भी पढ़ें- बरेली: वो भूली दास्तां लो फिर याद आ गई! डिजिटल हुईं बधाईयां, ग्रीटिंग कार्ड्स हुए पुराने... लोग हो गए सोशल मीडिया के दीवाने

इस दौरान आगे की रणनीति तैयार करते हुए उन्होंने कहा कि इफको की वादा खिलाफी को मद्देनजर देखते हुए किसानों ने निर्णय लिया है कि आगामी 25 दिसंबर 2022  रविवार को कई किसान धरना स्थल पर भूख हड़ताल पर बैठेंगे। साथ ही साथ समीक्षा बैठक में  27 दिसंबर 2022  को होने वाली महापंचायत के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन कर दिया गया है। 

इस दौरान बताया गया कि सभी भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता महापंचायत की तैयारी में लग गए हैं। महापंचायत के मुख्य अतिथि  राजवीर सिंह जादौन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं  राजपाल शर्मा  प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) रहेंगे साथ ही साथ दर्जनों जिले के जिला अध्यक्ष व कार्यकर्ता एवं किसान भाई इस महापंचायत में हिस्सा लेंगे।

ये भी पढ़ें- बरेली: प्रदेश में बढ़ेगा उद्योग, करेगें विदेशी उद्योगपति निवेश- कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह

संबंधित समाचार