Kanpur News : किसी भी अंजान व्यक्ति को गोपनीय जानकारी देने से बचें, HDFC बैंक ने मर्चेंट चैंबर में किया साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम
कानपुर में मर्चेंट चैंबर हॉल में एचडीएफसी बैंक ने किया साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम।
कानपुर में मर्चेंट चैंबर हॉल में एचडीएफसी बैंक ने किया साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम किया है। इसमें उन्होंने किसी भी व्यक्ति को गोपनीय जानकारी देने से बचने के साथ ही कई जानकारी दी है।
कानपुर, अमृत विचार। एचडीएफसी बैंक ने कमिश्नरेट पुलिस के साथ साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम मर्चेंट चैंबर हॉल में किया। इसमें पुलिस उपायुक्त मुख्यालय रवीना त्यागी ने दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में साइबर स्पेशलिस्ट द्वारा साइबर क्राइम के संबंध में जानकारी दी। साइबर प्रोग्राम में होने वाले अलग-अलग माधयमों जैसे फोन कॉल फ्रॉड, डेबिट कार्ड फ्रॉड, एटीएम कार्ड फ्रॉड, एटीएम एक्सचेंज फ्रॉड, एटीएम क्लोन कार्ड, लॉटरी इनाम के कॉल, गूगल पर गलत हेल्प लाइन नंबर खोज संबंधित फ्रॉड के बारे में जानकारी दी।
इसके साथ ही साइबर क्राइम से बचने के लिए तरीके भी बताएं। जिसमें कहा कि मोबाइल पर व्यावहारिक ओटीपी शेयर न करें, किसी अंजान व्यक्ति के कहने पर स्क्रीन शेयरिंग एप जैसे एनीडेस्क, टीम व्यूअर, स्क्रीन मिरर डाउनलोड नहीं करें। किसी अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचे और ऑनलाइन खरीदारी के समय सावधानी बरतने के लिए भी लोगों को जागरूक किया है।
इस मौके पर एचडीएफसी बैंक सर्कल हेड स्वदेश रंजन, क्लस्टर हेड संदीप कर और संजय पांडेय, ब्रांच मैनेजर गौरव मेहरोत्रा, राजीव त्रिवेदी और नितिन मेहरोत्रा समेत पुलिसकर्मी व बैंक का स्टॉफ मौजूद रहा है। जूद रहा है।
