कोरोना बढ़ने की आशंका, विज का जनता दरबार स्थगित 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंडीगढ़। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का शनिवार को अम्बाला में लगने वाला जनता दरबार कोरोना बढ़ने की आशंका के मद्देनजर अगले आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने शुक्रवार को यहां बताया कि विज के जनता दरबार की लोकप्रियता का इस बात से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसमें राज्यभर से लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचते हैं।

दरबार में मौके पर ही गृह मंत्री हर समस्या को स्वयं सुन कर उनके निवारण के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हैं। यह दरबार देर रात तक भी चलता रहता है।

ये भी पढ़ें : अक्टूबर में EPFO से जुड़े 7.27 अंशधारक, सरकार ने जारी किया आंकड़ा 

संबंधित समाचार