सुल्तानपुर: पति और देवर ने दहेज के लिए विवाहिता को पीटा, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, जयसिंहपुर, सुल्तानपुर। दहेज लोभी देवर और पति ने मिलकर विवाहिता की जमकर पिटाई कर दी, जिससे विवाहिता को गंभीर चोटें आई हैं। विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने देवर और पति के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

गोसाईगंज थाना क्षेत्र के मधुबन गांव निवासिनी रिंकी पत्नी विनोद कुमार ने गोसाईगंज थाने में शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसकी शादी के चार वर्ष हो गए हैं। उसकी एक छोटी सी पुत्री भी है। विवाहिता का आरोप है जब से उसकी शादी हुई है तब से उसके पति विनोद कुमार, देवर मनोज कुमार लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहते हैं। जबकि उसके पिता ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार पूरा दहेज दिया था। 

बीते बुधवार की शाम लगभग सात बजे पति और देवर ने लाठी-डंडों से उसकी जमकर पिटाई की, जिससे उसे गंभीर चोट आई है। वहीं, उसे लगातार जान से मारने की धमकी भी देते रहते हैं। गोसाईगंज थानाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप रावत ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर उसके पति व देवर के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें:-कोविशील्ड टीका लगवाने लोगों में कोर्बेवैक्स की बूस्टर खुराक सफल साबित हुई: अध्ययन

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म