जौनपुर: मेडिकल कॉलेज पहुंचे महानिदेशक, जाना जमीनी हकीकत, दिए निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Ankit Yadav
On

अमृत विचार, जौनपुर।  उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सिद्धिकपुर में शुक्रवार दोपहर यूपी आरएनएम महानिदेशक योगेश पवार ने पहुंचकर मेडिकल कॉलेज का हाल जाना, इस दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों के वेतन का भुगतान जल्द कराने का आश्वासन दिया।

बता दें कि सिद्धिकपुर स्थित उमानाथ सिंह स्वशासी राज चिकित्सा महाविद्यालय का हाल जानने पहुंचे यूपी आरएनएम महानिदेशक योगेश पवार ने 2 घंटे मेडिकल कॉलेज का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य पर नाराजगी जाहिर करते हुए कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को कड़ी हिदायत देते हुए निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण पूरा करने का निर्देश दिया।

वहीं निरीक्षण के दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज में बने एडमिन बिल्डिंग, एकेडमिक बिल्डिंग समेत अन्य कई भवनों का निरीक्षण किया और उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने को कहा और मेडिकल कॉलेज में कार्यरत कर्मचारियों को जल्द ही उनका भुगतान कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड के आरई आरके सिंह,प्रोजेक्ट मैनेजर पीएन सिंह,सुनील यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें;- जौनपुर: सपा ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जयंती समारोह का किया आयोजन

संबंधित समाचार