PM Inspire Award: राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में बाल वैज्ञानिक आज दिखाएंगे अपना हुनर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। पीएम इंस्पायर अवार्ड मानक योजना 2021 की राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन आज शनिवार को लखनऊ पब्लिक कॉलेजिएट निकट साउथ सिटी में आयोजित की जा रही है। 

इस प्रदर्शनी में अलग-अलग जिलों से 121 बाल वैज्ञानिक अपनी ओर से तैयार किए गए वैज्ञानिक मॉडलों को प्रस्तुत करेंगे। प्रदर्शनी की खास बात यह है इसमें निजी और सरकारी दोनों विद्यालयों के कक्षा 6 से 10 तक बच्चे एक ही मंच पर अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा दिखाएंगे। 

मुख्य अतिथि के रूप में प्रमुख सचिव माध्यमिक ,बेसिक व उच्च शिक्षा दीपक कुमार उपस्थित रहेंगे, साथ में माध्यमिक शिक्षा मंत्री महेंद्र देव, शिक्षा निदेशक जेडी माध्यमिक लखनऊ मंडल सुरेंद्र तिवारी, डीडीआर ओपी मिश्रा,  जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, dios2 दिनेश कुमार सिंह राठौर,  मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉक्टर दिनेश कुमार मौजूद रहेंगे। इसके अलावा 6 उच्च कोटि के वैज्ञानिक निर्णायक की भूमिका में बाल वैज्ञानिकों की ओर से प्रस्तुत मॉडलों का अवलोकन कर परिणाम प्रस्तुत करेंगे।

ये भी पढ़ें - लखनऊ: आय से अधिक संपत्ति मामले में गायत्री प्रजापति पर आरोप तय

संबंधित समाचार