सुल्तानपुर: रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की सिर कटी लाश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 घर से मैच खेलने के लिये निकला था युवक

अमृत विचार, कूरेभार/ सुल्तानपुर। शनिवार की सुबह अयोध्या-प्रयागराज रेलवे ट्रैक पर एक युवक की सिर कटी लाश पाई गई। बताया जा रहा है कि युवक घर से मैच खेलने जाने को बोलकर निकला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे सोसाइड बता रही है। 

मामला कूरेभार थाना क्षेत्र के पनभरिया गांव के पास का है। गांव के पास रेलवे ट्रैक पर युवक की सिर कटी लाश मिली। स्थानीय लोगों ने लाश को देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। शव की शिनाख्त शुरू कराई। मृतक की पहचान सरैया मझौवा गांव निवासी मोहम्मद आरिफ (20) पुत्र सानुल्ला के रूप में हुई। 

मृतक के परिवार वालों ने बताया कि आरिफ शुक्रवार की नमाज के बाद मैच खेलने के लिये घर से निकला था। जब वह देर तक नहीं लौटा तो तलाश शुरू की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं लगा। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव ने बताया की शुरुआती दौर की जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

ये भी पढ़ें - मुजफ्फरनगर: तेज रफतार ट्रक की टक्‍कर से बाइक सवार पत्नी की मौत, पति घायल

संबंधित समाचार