Kanpur: प्रतिबंधित पॉलीथिन से बेंच, कुर्सी बनाने की तैयारी, Nagar Nigam के पनकी भौती प्लांट में एकत्र पॉलीथिन से होगा उत्पादन
Kanpur News कानपुर में प्रतिबंधित पॉलीथिन से बेंच, कुर्सी बनाने की तैयारी है।
Kanpur News कानपुर में प्रतिबंधित पॉलीथिन से बेंच, कुर्सी बनाने की तैयारी है। जिसके लिए नगर निगम के पनकी भौती प्लांट में एकत्र हुई पॉलीथिन से उत्पादन होगा। कई तरह के प्रोडक्ट बनाने के लिये प्लांट को शुरू किया जायेगा।
कानपुर, अमृत विचार। Kanpur News प्रतिबंधित प्लास्टिक से नगर निगम अब बेंच, कुर्सी, मेज, ट्री गार्ड समेत कई अन्य चीजों को बनायेगा। इसके लिए स्मार्ट सिटी मिशन से पनकी भौंती में प्लांट लगाया जाएगा। जिसमें जब्त की गई पॉलीथिन और वेस्ट प्लास्टिक का इस्तेमाल कर यह सभी जरूरत के सामान बनाया जाएगा। इस प्लांट के शुरू होने से जहां एक पर्यावरण की सुरक्षा हो सकेगी, वहीं दूसरी तरफ नगर निगम का इससे कारोबार बढ़ेगा।
एक जुलाई 2022 से इसे बैन कर दिया गया है। इसके बाद से नगर निगम के अधिकारी दुकानों पर छापामार कर पॉलीथिन जब्त कर रहे हैं। 75 माइक्रोन से कम प्लास्टिक को पर्यावरण के लिए खतरनाक माना गया है, इसके चलते वर्तमान में इन प्लास्टिक से प्लांट के माध्यम से दाना बनाकर फैक्ट्रियों को सप्लाई किया जा रहा है। प्लांट में प्लास्टिक का ढ़ेर भी बढ़ता जा रहा है। जिसको देखते हुये अब नगर निगम खुद इन्हीं प्लास्टिक से कुर्सी, मेज, ट्री गार्ड समेत अन्य प्रोडक्ट बनाने का खाका तैयार कर रहा है।
बॉयोडीजल बनाने के लिये लगा प्लांट
बैन पॉलीथिन से प्लास्टिक दाने बनाकर फैक्ट्रियों को सप्लाई किया जाता रहा है. इसके बाद पॉलीथिन से बायोडीजल बनाने के लिए पनकी प्लांट में मशीन लगाई गई ताकि नगर निगम के वाहनों में इसका इस्तेमाल हो सके। वहीं, बचे डीजल को मार्केट में दस से बीस रुपए के कम रेट पर बेचने का प्लान है। प्लांट शुरू होने से नगर निगम के राजस्व में काफी फर्क पड़ेगा। नगर निगम के अधिकारी अब प्लास्टिक से सामान बनाएंगे जिससे पर्यावरण का बचाने के साथ-साथ नगर नगर निगम की आय बढ़ेगी।
बनेगी कुर्सी और मेज
नगर निगम ने प्राइवेट संस्था द्वारा बनाए गए वेस्ट प्लास्टिक से गार्ड ट्री को वीआईपी रोड पर लगाया था। ऐसे में वेस्ट प्लास्टिक का इस तरह से इस्तेमाल होने पर अब नगर निगम इसका खाका तैयार कर रहा है। इसके तहत पनकी प्लांट में आने वाले रोजाना लगभग 500 मीट्रिक टन प्लास्टिक से नगर निगम खुद ही रोजाना में इस्तेमाल होने वाली सामान बनाएगा। ताकि इसे पार्क, कार्यालय समेत अन्य जगहों पर लगाया जा सके। नगर निगम में एसयूपी सेल के अमित ने बताया कि जल्द इसे शुरू किया जायेगा।
ये होगा फायदा
प्लास्टिक कचरा होगा खत्म
पर्यावरण को भी मिलेगा फायदा
वायु प्रदूषण पर होगा कंट्रोल
कब कितनी पकड़ी प्लास्टिक
साल किलो
2019 4062
2020 22394
2021 32142
2022 18896
कुल 77494
