रायबरेली: नहर में मिली लापता महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, सलोन/रायबरेली। सन्दिग्ध परिस्थितियो में एक अस्सी वर्षीय महिला की लाश करमुआ माइनर में मिलने से हड़कम्प मच गया।ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को  दी।मौके पर पहुँची पुलिस ने महिला के शव को नहर से निकालकर उसकी शिनाख्त कराई है।शव की शिनाख्त सुंदरा देवी पत्नी स्वर्गीय रामनेवाज के रूप में हुई है।

कोतवाली अंतर्गत सोनबरसा गांव की रहने वाली  वृद्धा सुंदरा देवी शुक्रवार रात से लापता थी।महिला के लापता होने की जानकारी जानकारी परिजनों द्वारा पुलिस को नही दी गई थी।महिला के घर के बगल से करमुआ नहर माइनर गुजरी है।सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने औंधे मुंह पड़ी एक महिला की लाश देखी,तो हड़कम्प मच गया। स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी।पुलिस ने शव को नहर से निकाला।वही परिजनों को बुलाया गया।परिजनों का कहना था कि वृद्ध महिला रात से गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी महिला का पता नही चला।वही पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। कोतवाल बृजेश कुमार राय ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेजा गया है।पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक स्थिति का पता चलेगा।

ये भी पढ़ें - अंबेडकरनगर: सोते समय वृद्ध दंपति की गला रेत कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार