Video : 10 रुपए में पुण्य दिलाएगा ये शख्स ! ठंड के मौसम में लगा रहा नदी में डुबकी
Viral Video : सर्दी का सितम जारी है। ऐसे में ठंड के मौसम में हर कोई नहाने से परहेज करता है। इस ठंड में नहाना एक चुनौती है। हर कोई इस चुनौती को स्वीकार भी नहीं कर सकता। अब नहाने से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में युवक अजीबोगरीब अनाउंसमेंट करता नजर आ रहा है। वहीं यूजर्स इस वीडियो पर हैरान कर देने वाला रिएक्शन भी दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें- Year End 2022: Wikipedia पर सबसे ज्यादा देखे गए ये टॉपिक्स, खूब पढ़े गए Musk और Putin
इस वायरल वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि युवक नदी में रेलिंग के पाइप के ऊपर बैठा है। युवक एक स्कीम के बारे में चिल्लाता है। आप वीडियो में सुन सकते हैं। युवक कहता नजर आ रहा है कि भाइयों-बहनों हम आपके नाम पर डुबकी लगाएंगे। इस ठंड के मौसम में अगर आप डुबकी नहीं लगाना चाहते हैं तो आप अपना नाम बताकर और दस रुपये की रसीद कटाएं। आपके नाम की डुबकी हम लगाएंगे। युवक आगे कहता है कि आपको का पुण्य मिलेगा। लेकिन आप जो भी दस रुपये देंगे, हमें मिल जाएगा। वह जोर-जोर से योजना के बारे में फिर से बताता है।
Proxy Dubki😁😁😁
— Rupin Sharma IPS (@rupin1992) December 23, 2022
₹10/- per dubki☺️😁😁#Winters pic.twitter.com/w73rgPAPNI
अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर @rupin1992 ने पोस्ट की है। उन्होंने वीडियो को अपलोड करते हुए लिखा है कि प्रॉक्सी डूबकी मात्र दस रुपये में। इस वीडियो को 29 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वहीं इस पर 1 हजार से लाइक मिल चुके हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स ने भी अजीबोगरीब प्रतिक्रिया दिया है। एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि बस यही बाकी था। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि दस रुपये के चक्कर में सर्दी लग गई तो लेने के देने पड़ जाएंगे, और कल को यह लोग 10 रुपये में आपके नाम पर ऊपर ना जाने को तैयार हो जाए।
