मुख्यधारा की मीडिया में पेड न्यूज एक अभिशाप :रणजीत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। मुख्यधारा की मीडिया में पेड न्यूज एक अभिशाप के रूप में है। यह प्रवृत्ति लोकतांत्रिक विचारों को जनमानस तक पहुंचने से रोकती है। यह बात मौलाना मजहरूल हक अरबी व फारसी विश्वविद्यालय पटना बिहार के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के डा. रणजीत कुमार ने डा. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में आयोजित एक व्याख्यान में कही। आयोजन जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग की ओर से किया गया था। 

उन्होंने छात्रों को बताया कि मीडिया शब्द की शुुरूआत 1980 के दशक से मानी जाती है। यह शब्द 1990 के बाद से अधिक लोकप्रिय हो गया। इसी शब्द में ही प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया समाहित हो गया और वर्तमान में पत्रकारिता एक विधा हो गई। अध्यक्षता करते हुुए एमसीजे विभाग के समन्वयक डा. विजयेन्दु चतुुर्वेदी ने बताया कि वर्तमान में मीडिया के समक्ष पेड न्यूज एक बड़ी चुनौती है। मीडिया की नैतिकता को बचाये रखने के लिए पत्रकारों को आगे आना होगा।संचालन डा. अनिल कुमार विश्वा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक डा राजनारायण पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर सुुभाष सिंह, संदीप शुक्ला, रोशनी कुमारी, शरद यादव, दिनकर मिश्र, गीताजंलि मिश्रा, आशु शुक्ला, अभिषेक दूबे आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -रायबरेली: एसडीएम के निरीक्षण में बंद मिला धान खरीद केंद्र, प्रभारी भी नदारद

संबंधित समाचार