बरेली: अधिवक्ता से कार सवार दबंगों ने की मारपीट, हजारों रुपए लूटकर हुए फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एक अधिवक्ता के साथ कार सवार युवकों ने मारपीट की। विरोध करने पर उसकी जेब में रखे हजारों रुपए लूट लिए। अधिवक्ता ने एसएसपी से इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

यह भी पढ़ें- बरेली: 29 दिन बाद नदी में मिली सोनू सागर की डेड बॉडी, इलाके में हड़कंप

थाना सुभाषनगर के मढ़ीनाथ शिवमंदिर के पास रहने वाले मयंक मिश्रा अधिवक्ता हैं। उनका आरोप है कि 19 दिसंबर  को रात 10:30 बजे अपनी बहन के घर से लौटते समय सैलेक्शन प्वॉन्ट चौराहा डीडीपुरम हनुमान मंदिर के पास कॉल उठाने के लिए बाइक को साइड में खड़ा कर  बात करने लगे। तभी अचानक से एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मारी ।

इसके पश्चात् कार में सवार बदमाश प्रवृत्ति के तीन लोग जो शराब पिये हुये थे उतरे और गाली गलौच करते हुए मारपीट करने लगे। इन बदमाशों द्वारा कुछ ही देर में 25-30 लोग इकट्ठे कर उन पर हमला किया और जान से मारने की धमकी दी। साथ ही जेब मे रखे 2350 रुपए लूट लिये। अधिवक्ता ने 112 नंबर पर फोन किया तो पुलिस ने मौके पर उन लोगों से बचाया। पुलिस ने उन लोगों पर कार्यवाही करने के बदले उन्हें छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें- बरेली: इज्जतनगर रेलवे स्टेशन पर सूफी संत की दरगाह न हटाने की मांग को लेकर सर्व समाज फाउंडेशन इंडिया ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

संबंधित समाचार