ग्राहकों को उनके घर पर सेवा देने की कोशिश :क्षेत्रीय प्रमुख
अमृत विचार, सुल्तानपुर। ग्राहकों की सेवा के बल पर ही पंजाब नेशनल बैंक देश का अग्रणी बैंक बना है। आधुनिक टेक्नोलॉजी द्वारा ग्राहकों को उनके घर पर ही बैंक की सेवायें देने हेतु बैंक पुरजोर कोशिश कर रही है। उक्त उद्गार बैंक के ग्राहक सम्पर्क अभियान के तहत आयोजित बैंक शाखा परिसर में बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख केएल बैरवा ने व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि बैंक चाहता है कि ग्राहकों को बैंक की आधुनिक सुविधायें उनके घर पर ही मिले, जिससे उनका समय बच सके। उन्होंने आगे कहा कि बैंक द्वारा ग्राहकों को ऋण देकर उनके उत्थान में बैंक हमेशा तत्पर है और उनके सुख और दुख में हमेशा सहयोगी बना है। बैंक एक सेल खोलकर शीघ्र ऋण मुहैया कराने हेतु अग्रसर है। अंचल कार्यालय के सहायक महाप्रबन्धक डीके झा ने ग्राहकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि बैंक की नई तकनीक एवं सेवा का लाभ हमारे ग्राहक उठा रहे हैं, जिससे उनका जीवन स्तर ऊंचा हो रहा है। बैंक नई-नई तकनीक उपलब्ध कराकर उनके बेहतर सेवा को अंजाम देने में लगी है।
आयोजक मुख्य शाखा प्रबन्धक पुनीत कुमार मिश्रा ने कहा कि ग्राहकों के साथ गोष्ठी करके उनकी समस्याओं एवं सुझाओं पर अमल किया जायेगा। गोष्ठी में अतिशेष प्रसाद गुप्ता, मीनाक्षी यादव, आरएन शुक्ला, मिलिंद, प्रभात कुमार मिश्रा, शिवानी पांडेय, ज्ञान मिश्रा आदि रहे। संचालन बैंक कर्मी दुर्गेश पांडेय ने किया।
ये भी पढ़ें -बड़ी खबर: UP नगर निकाय चुनावों में OBC आरक्षण मामले में फैसला सुरक्षित, जानें कब आएगा निर्णय
