अयोध्या: यूपीएए ने अवध विश्वविद्यालय की कुलपति को दिया सर्वोत्कृष्ट शिक्षाविद सम्मान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो प्रतिभा गोयल को उत्तर प्रदेश आर्टिस्ट एसोशिएशन द्वारा वर्ष 2022 का सर्वोत्कृष्ट शिक्षाविद् सम्मान से सम्मानित किया गया है। सम्मान कार्यक्रम में विभाग की वरिष्ठ आचार्य प्रो मृदुला मिश्रा द्वारा कुलपति को सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान कार्यक्रम में ललित कला विभाग की डॉ. सरिता द्विवेदी को कला एवं संस्कृति के क्षेत्र के लिए सम्मानित किया गया है।

डॉ द्वीवेदी को कलात्मक प्रविधियों पर आधारित चार पुस्तकों के लेखन, पौराणिक सांस्कृतिक क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया गया है।  समन्वयक डा. विनोद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि विभाग के लिए गौरव का पल है। वहीं एमएफए के आशीष कुमार द्वारा निर्मित कलाकृत्ति को प्रथम पुरुस्कार प्राप्त हुआ। विजेता उपविजेता छात्र-छात्राओं में वीरेन्द्र कुमार, सोनू प्रजापति, उमा कुमारी, वैश्णवी, वरुण, शिव ओम यादव, शिवशंकर यादव बडी संख्या में छात्र-छात्राओं उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-ग्राहकों को उनके घर पर सेवा देने की कोशिश :क्षेत्रीय प्रमुख

संबंधित समाचार