मुरादाबाद: ड्यूटी से घर लौटते समय सड़क हादसे में होमगार्ड की मौत, मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

थाने के सामने यात्रीशैड के पास अज्ञात वाहन ने साइकिल को रौंदा 

कुंदरकी (मुरादाबाद)। थाना क्षेत्र में रात्रि ड्यूटी कर शनिवार सुबह घर लौट रहे साइकिल सवार होमगार्ड को सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। शाम को गाव अहमद नगर जेतबाड़ा स्थित रामगंगा नदी के किनारे होमगार्ड का अंतिम संस्कार कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों और होमगार्डों ने उन्हें सलामी दी।

गांव कुतुबपुर अज्जू में हीरा सिंह का परिवार रहता है। उनके बेटे भयराज सिंह पुंडीर (58) वर्ष वर्तमान में कुंदरकी थाने में होमगार्ड पद पर तैनात थे। शुक्रवार रात ड्यूटी कर शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे वह साइकिल अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही होमगार्ड कुंदरकी थाने से निकल कर बाहर निकले, तभी यात्रीशैड के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में भयराज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

थाने के सामने हादसे से कुंदरकी पुलिस में हड़कंप मच गया। हादसे की सूचना के बाद परिजन भी मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन घायल होमगार्ड को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। जैसे ही दोपहर बाद होमगार्ड का शव गांव पहुंचा तो उन्हें देखने के लिए भीड़ जुट गई।

पुलिसकर्मियों और होमगार्डों ने उन्हें सलामी दी। इसके बीद उनके शव का अंतिम संस्कार किया गया।थानाध्यक्ष ललित कुमार चौधरी ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं भयराज सिंह के परिवार में दो बेटे अजीत सिंह, अशोक कुमार व एक बेटी अलका है। उनकी पत्नी राजकुमारी का बीमारी के चलते पहले ही देहांत हो चुका है। 

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म में पांच युवकों पर मुकदमा, रेलवे स्टेशन के पास बदहवास मिली थी पीड़िता

संबंधित समाचार