लखनऊ: महिला सुरक्षाकर्मी से लिफ्ट में छेड़छाड़ करने वाला शोहदा गिरफ्तार, तीन दिन पूर्व हुई थी घटना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार संवाददाता, लखनऊ। महिला सुरक्षाकर्मी को लिफ्ट में रोककर छेड़खानी करने वाले शोहदे को शनिवार को विभूतिखंड पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आशियाना कोतवाली खेत्र के शारदा नगर स्थित रुचिखंड-2 निवासी राकेश अवस्थी (51) के रूप में हुई है। राकेश ब्लॉक बीआरडब्ल्यू का प्रबंधक है।

मामले की जानकारी देते हुए विभूतिखंड कोतवाली प्रभारी राम सिंह ने बताया कि पीड़िता विभूतिखंड में ही रोहतास प्रेसिडेंसियल में सुरक्षा कर्मी के पद पर कार्यरत है। पीड़िता के अनुसार गत 21 दिसंबर को शाम करीब 5:58 बजे राकेश अवस्थी ने उसे आकर जबरन लिफ्ट चेक करने के बहाने ऊपर चलने के लिए बोला। मना करने पर भी दबाव देने के बाद पीड़िता उसके साथ लिफ्ट में चली गई।

ऊपर के तल में जाकर राकेश ने अपने कमरे का ताला खोला और पीड़िता से छेड़खानी की। इसके बाद कमरे में घसीटने का प्रयास किया। किसी तरह से पीड़िता अपना हाथ छुड़ाकर वहां से भाग निकली और प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने शनिवार को राकेश अवस्थी को रेडियन अस्पताल के सामने शहीद पथ पर चढ़ने वाली रोड से गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर राम सिंह ने बताया कि आरोपी के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-ये है अफसरशाही: नाम बदल कर दूसरे मंत्री से शुरू करा देते हैं प्रोजेक्ट, जानें क्या है पूरा मामला

संबंधित समाचार