अगर आप भी गले में देवी-देवताओं के लॉकेट पहनते हैं तो इन बातों को जरूर जान लें, वरना पछताएंगे!

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

Astrology: आमतौर पर यह देखा गया है कि कुछ लोग देवी-देवताओं की छवियों वाले लॉकेट पहनना पसंद करते हैं। आजकल लोग फैशन के लिए गले में लॉकेट, अंगूठी, हाथों में कड़ा समेत कई वस्तुएं धारण करते हैं। वहीं अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ लोग गले में या फिर हाथों में देवी-देवताओं के लॉकेट, रुद्राक्ष, स्फटिक माला भी पहनते हैं। लेकिन सवाल यह है कि क्या लोगों को यह लॉकेट पहनना चाहिए? क्या इस लॉकेट को पहनने से कोई नकारात्मक या सकारात्मक प्रभाव पड़ता है?

ये भी पढ़ें- MP : महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में शनिवार से 13 दिनों तक श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक 

जी हां, वास्तु कहता है कि आप जो भी करते हैं उसका पॉजिटिव या निगेटिव असर आपकी जिंदगी पर पड़ता है। इसलिए अगर आप भी किसी भी तरह के देवी-देवताओं वाले लॉकेट गले में धारण करते हैं तो उससे पहले इन बातों को जरूर जान लें।

देवी-देवताओं वाली लॉकेट न करें धारण
ज्योतिष शास्त्र की मानें तो कभी भी देवी-देवताओं वाले या फिर उनकी बनावट वाले लॉकेट नहीं पहननी चाहिए। शास्त्रों के मुताबिक, रोजमर्रा की जिंदगी में शरीर पर गंदगी लग जाती है और वो लॉकेट में भी जमा होती है। वहीं कई बार ऐसा होता है कि बिना हाथ धोए ही लोग गंदे हाथ से लॉकेट पहन लेते हैं जो भगवान का अपमान है। इससे घर में नकारात्मक शक्तियां हावी हो सकती है। साथ ही आपको जीवन में कई परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। इसलिए भगवान वाले लॉकेट पहनने से मना किया जाता है।

लॉकेट पहनना है तो करें ये उपाय
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुभ प्रभावों के लिए आप देवी-देवताओं से संबंधित यंत्र धारण कर सकते हैं। अगर यंज्ञ वाले लॉकेट को विधि से धारण किया जाए तो जीवन में पॉजिटिविटी आती है और कुंडली में अगर कोई दोष है तो वो भी समाप्त हो जाता है।

ये लॉकेट होते हैं शुभ
वास्तु शास्त्र के अनुसार, चांदी, पीतल और तांबे से बना लॉकेट शुभ माना जाता है। लेकिन वास्तु कहता है कि किसी भी धातु को बिना जानकारी के धारण नहीं करना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 

(नोट: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। अमृत विचार इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है।)

ये भी पढ़ें- Merry Christmas 2022: क्रिसमस डे की शुरुआत कब हुई?, जानिए इस पर्व से जुड़ी कई दिलचस्प बातें

संबंधित समाचार